हिमाचल प्रदेश में जहां आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी है। आज देर रात से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 से 14 मार्च के बीच प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। IMD का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई जिलों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिलों में 10 मार्च यानी आज भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चंबा कांगड़ा शिमला में गरज के साथ बारिश ओला वृष्टि देर रात से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद 11 और 12 मार्च को प्रदेश में मौसम करवट लेगा। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति जिलों में भी तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। 11 से 15 के बीच बर्फबारी बारिश और बर्फबारी की बात करें तो 11 से 15 मार्च के बीच मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 13 और 14 मार्च को भी कई स्थानों पर हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इसका अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जबकि मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

Spread the love