हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने पदभार ग्रहण से पहले मंगलवार को नई दिल्ली में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही वे दिल्ली में अन्य शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश में संगठन के पुनर्गठन को लेकर आलाकमान से चर्चा की है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इस दौरान जिला इकाइयों के पुनर्गठन और प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर पार्टी नेतृत्व से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आलाकमान के समक्ष प्रदेश इकाई को नए सिरे से मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनय कुमार को बधाई देते हुए। उन्हें हिमाचल में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करने का निर्देश दिए। 30 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे विनय विनय कुमार 30 नवंबर को सुबह 10 बजे शिमला स्थित “राजीव भवन” में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है। विनय कुमार पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें संगठनात्मक अनुभव का धनी माना जाता है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संगठन के मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love