ख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को धर्मशाला में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर खालसाई रंग में रंग गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। संगत ‘धन गुरु नानक’ का सिमरन करते हुए कीर्तन में शामिल हुई। कीर्तन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। आतिशबाजी भी की गई। जगह-जगह स्टॉल लगाकर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस दौरान सिख युवाओं ने तलवारबाजी और लाठी से युद्ध कौशल के हैरतअंगेज करतब दिखाए। फूलों से सजे रथ, विश्व शांति का संदेश नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा सिंह सभा कोतवाली बाजार से हुई। इसमें सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे, जबकि फूलों से सजे रथ पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज विराजमान थे। पालकी साहिब को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया था। कीर्तन लोगों को शांति और प्रेम का संदेश देते हुए चल रहा था। फूलों की बारिश से स्वागत नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कचहरी अड्डा पर इंटरनेशनल मीरी पीरी गतका जफरवाल गुरदासपुर की गतका पार्टी ने खालसाई युद्ध कौशल (गतका) का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो गए। आतिशबाजी कर सलामी दी शहर के मार्ग में कई स्थानों पर आतिशबाजी कर सलामी दी गई। संगत के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टॉल भी लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने रथ पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पूरे भक्ति भाव से स्वागत किया। फोटो से देखिए- नगर कीर्तन के दृश्य