कांगड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 46वें प्रांत अधिवेशन में डॉ. राकेश शर्मा को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष और नैंसी अटल को प्रदेश मंत्री चुना गया। गुप्त गंगा की पावन भूमि पर हुए दो दिवसीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया। उद्घाटन सत्र में शांता कुमार ने कहा कि ABVP युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सेवा का जज्बा जगाने वाला संगठन है। पद्मश्री डॉ. क्षमा मैत्रेय ने कहा कि ABVP ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक संवेदनशीलता के मूल्यों को केंद्र में रखकर छात्रों को दिशा दी है। नई कार्यकारिणी की घोषणा अधिवेशन में आगामी सत्र 2025-26 के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि वह हर कार्यकर्ता के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। नैंसी अटल ने कहा कि वह पूरे समर्पण के साथ संगठन के ध्येय पथ पर अग्रसर रहेंगी। शनिवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने अधिवेशन के दौरान कांगड़ा शहर में रैली भी निकाली।

Spread the love