हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल होने वाला है। मुख्य सचिव (CS) प्रबोध सक्सेना का छह माह का सेवा विस्तार कल (30 सितंबर को) पूरा हो रहा है। इसलिए, नए CS को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है। राज्य में नया पुलिस महानिदेशक (DGP) भी बनाया जाना है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी अशोक तिवारी को एक्टिंग DGP बना रखा है। अब विस्तार से जानिए.. कौन अधिकारी नए CS और DGP की रेस में.. सबसे पहले बात करेंगे CS की, सीएस की रेस में चार नाम है… एक्टिंग CS के विकल्प की भी संभावना चर्चा यह है कि सीएम सुक्खू प्रबोध सक्सेना को फिर से सेवा विस्तार देना चाह रहे हैं। इसके लिए, राज्य सरकार ने बाकायदा केंद्र को पत्र लिख रहा है। मगर सक्सेना को 30 सितंबर तक दिए गए सेवा विस्तार का मामला पहले ही हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस पर अदालत का फैसला आना बाकी है। इसे देखते हुए सीएम सुक्खू अदालत के फैसले तक एक्टिंग CS के विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं। CS बदला गया तो अफसरशाही और इनके विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल होना तय है। यह फेरबदल इसी सप्ताह देखने को मिल सकता है। 4 महीने से रेगुलर DGP नहीं लगा पाई सरकार हिमाचल में 4 महीने से रेगुलर DGP की नियुक्ति नहीं की गई। सीएम सुक्खू ने अभी 1993 बैच के IPS अशोक तिवारी को एक्टिंग डीजीपी लगा रखा है। 31 मई को 1991 बैच के IPS डॉ. अतुल वर्मा इस पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद, नए DGP के लिए चार-पांच नामों पर चर्चा शुरू हुई थी। बीते एक अगस्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे श्याम भगत नेगी पुलिस मुख्यालय शिमला में ड्यूटी जॉइन कर चुके हैं। तब से लेकर उनके DGP बनने की चर्चाएं है। मगर, अब तक आदेश नहीं किए गए। सीनियॉरिटी में टॉप-5 IPS में से 4 अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे श्याम भगत नेगी का DGP बनना तय माना जा रहा है।