हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक 24 साल की युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। मृतका की आज बुधवार (24सितंबर) को शादी होनी थी। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतका की मां ने बेटी की हत्या का आरोप उसके पति और उनके चाचा पर लगाया है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए जम्मू में टीम को भेजा गया है। अंशिका ने 4-5 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज मृतका की मां सुरेंद्रा देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी अंशिका ने करीब 4-5 माह पहले प्रेमी प्रवेश कुमार निवासी भिण्डला के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। प्रवेश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत है। मृतका चार माह की गर्भवती भी बताई गई है। इस बात की जानकारी उसे पति के देहांत के बाद करीब 2-3 महीने पहले लगी। परिवार ने सामाजिक रीति रिवाज के साथ बेटी की विदाई 24 सितंबर को करने का निर्णय लिया था। बयान के अनुसार, विदाई की तैयारियां चल रही थीं और प्रवेश भी अंशिका को अपने घर ले जाने पर सहमत था। लेकिन इसी बीच प्रवेश का चाचा संजीव कुमार जो रिटायर्ड फौजी है, इस विवाह से नाखुश था और लगातार धमकियां दे रहा था। अधजली हालत में मिला युवती का शव 22 सितंबर की रात अंशिका अपनी मां और रिश्तेदारों के साथ थी। रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने चली गई। 23 सितंबर की सुबह जब मां उठी तो अंशिका गायब थी। परिवार ने पहले यही सोचा कि वह प्रवेश के पास चली गई होगी, लेकिन देर शाम खोजबीन के बाद उसका शव अधजली हालत में वैरियां मंजड में सड़क किनारे पुली के नीचे पाया गया। मृतका की मां ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया सूचना मिलने पर पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और मृतका की मां के बयान दर्ज किए। सुरेंद्रा देवी ने स्पष्ट आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या प्रवेश कुमार और उसके चाचा संजीव कुमार ने साजिश की है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार को गिरफ्तार कर दिया गया है जबकि आरोपी सैनिक को लाने के लिए टीम को जम्मू भेजा जा रहा है।