हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक युवक पर गोलियां चलाई गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गोली युवक के गले को छूते हुए निकल गई। एएसपी कांगड़ा अदिति सिंह के अनुसार, घटना की सूचना धर्मशाला पुलिस स्टेशन को मिल गई है। जानकारी के मुताबिक, कार सवार बदमाशों ने दूसरे कार सवार युवक पर गोलियां चलाई है। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोली चलाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इससे पहले भी कांगड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं। रात में हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस की तरफ से और ज्यादा जानकारी देना बाकी है।