मंडी जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर मंडी से धर्मपुर एनएच निर्माण में देरी को लेकर पिछले 8 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहा है। सीएमओ मंडी दीपाली शर्मा ने बताया कि शनिवार को विधायक का शुगर लेवल कम हो गया था। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ग्लूकोज ड्रिप लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनशन जारी रहने से शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। विधायक को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है। मौके पर विशेषज्ञ टीम, एम्बुलेंस और अन्य मेडिकल सुविधाएं तैनात हैं। नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बदलने की मांग विधायक की मांग है कि, मंडी-जालंधर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत अन्य अधिकारियों को तत्काल बदला जाए। उनका आरोप है कि इन अधिकारियों की लापरवाही से धर्मपुर में हाईवे का निर्माण समय पर नहीं हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा है। सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी विधायक से मिलने आए थे। उन्होंने अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। लेकिन विधायक ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही। प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री फोन पर संपर्क में हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टमटा मंडी में हैं, लेकिन अभी तक विधायक से नहीं मिले। भोरंज विधायक सुरेश कुमार और सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने उनका समर्थन किया है। इन चार शर्तों पर होगा समझौता
कंपनी गावर के साथ चार शर्तों के साथ समझौता होगा। पहले सड़क के निर्माण कार्य को करने की निश्चित तिथि में पूरा करो, दूसरे लोगों के घरों को हुए नुकसान की भरपाई करना तीसरे वर्तमान में इस प्रोजेक्ट पर नियुक्त मोर्थ के सभी कर्मचारियों को बदलना। चौथे सभी प्रकार से निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने का लिखित समझौता करना होगा। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक. 2022 में विधानसभा चुनाव जीत हासिल कर विधायक बने थे. 2017 में उन्हें बीजेपी के महेंद्र सिंह ठाकुर से हार मिली थी. वर्तमान में मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक हैं. छात्र जीवन से ही चंद्रशेखर राजनीति से जुड़ गए थे। इससे पहले चंद्रशेखर HPU में EC के सदस्य भी रहे हैं।

Spread the love