हिमाचल प्रदेश के मंडी के जोगेंद्रनगर में भारी बारिश से कुंडुनी गांव में 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए है। कई घरों में बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी हैं और अब रहने लायक नहीं बचे। 6 से ज्यादा घरों पर लैंडस्लाइड का संकट मंडरा रहा है। गांव के पीछे पूरी पहाड़ी धंसने के बाद स्थानीय प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए पूरे गांव को खाली करवा दिया है। कुंडुनी गांव के 24 परिवारों को आज सुबह सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया। इस दौरान कई महिलाएं रोते हुए अपने घर छोड़कर निकलीं। ग्रामीण अपने पालतू मवेशियों गाय, भेड़-बकरियों के साथ गांव छोड़ चुके हैं। 24 परिवार रिलीफ कैंप में शिफ्ट: SDM एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने बताया, 24 प्रभावित परिवारों को रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन उनके भोजन की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने बताया कि लैंडस्लाइड से गांव के 10 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पहाड़ी से गिर रहा मलबा और पत्थर गांव के पीछे पहाड़ी से मलबा और पत्थर निरंतर गिर रहे हैं। इससे न केवल घरों को बल्कि लोगों की उपजाऊ जमीन और उसमें लगी फसलों को भी नुकसान हुआ है। बारिश के बीच छिना आशियाना वहीं बारिश नहीं थम रही। मौसम विभाग ने आज भी मंडी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है। ऐसे वक्त में गांव के 150 से ज्यादा परिवारों से उनकी छत छिन चुकी है। ग्रामीण अब प्रदेश सरकार की ओर आर्थिक मदद के लिए नजर लगाए बैठे हैं। कुंडुनी गांव और प्रभावितों का दर्द बयान करती PHOTOS…

Spread the love