हिमाचल के कांगड़ा जिले के नूरपुर पुलिस ने इंदौरा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चिट्टा और कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। एक तस्कर जमानत पर आया था बाहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तमौटा निवासी कंसराम पुत्र चमन लाल के घर से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया। कंसराम पर 2017 से 2023 तक NDPS एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। पंजाब में भी उस पर चोरी और NDPS एक्ट के केस हैं। विशेष न्यायाधीश नूरपुर ने 2023 में उसे 5 साल की सजा सुनाई थी। वह हिमाचल हाईकोर्ट से जमानत पर था। दूसरी आरोपी तमौटा निवासी पल्लवी पुत्री कम्मो के घर से 6.3 ग्राम चिट्टा मिला। तीसरे आरोपी निक्का राम पुत्र चमन लाल के पास से 7.6 ग्राम चिट्टा और 10 हजार 500 रुपए नकद बरामद हुए। निक्का राम पर 2020 से 2024 तक चिट्टा तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं।

Spread the love