किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश से आज यानी शुक्रवार सुबह लिप्पा के भौड़रती नाला और पेजर खड में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से सेब के बगीचों और डोगरी को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ मकानों को भी नुकसान की सूचना है। भौड़रती नाला में बाढ़ के दौरान जम्मू के दो मजदूर मलबे में फंस गए। लिप्पा के ग्रामीणों ने तत्काल मदद कर दोनों को सुरक्षित निकाला। घायल मजदूरों का लिप्पा अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये मजदूर स्थानीय ग्रामीण के यहां काम करते थे। पवारी के पास तीन जगहों पर राजमार्ग धंसा
बाढ़ से एक आरामशीन को गंभीर नुकसान हुआ है। नाले के आसपास पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इधर पवारी के डैम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के धंसने का खतरा बना हुआ है। पहले भी सतलुज नदी के जलस्तर बढ़ने से पवारी के पास तीन जगहों पर राजमार्ग धंस चुका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परियोजना निर्माण कंपनी पटेल की लापरवाही के कारण सड़क धंस रही है। समय पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया होता तो यह स्थिति नहीं बनती।

Spread the love