हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी में आज (शुक्रवार) सुबह भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई। आनी की कराड़ पंचायत के पटारना गांव में लैंडस्लाइड से 3 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यहां पर 3 लोग मलबे की चपेट में आ गए। इनमें से एक महिला का शव बरामद किया गया, जबकि एक अन्य महिला अभी भी लापता है। उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। एक व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं कुल्लू के खादवी गांव में भी लैंडस्लाइड से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे जोगिंद्र पाल, चंद्र पाल और कमलेश के तीन परिवार बेघर हो गए हैं। क्षेत्र में भारी बारिश से किसानों की जमीन, सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। चारों ओर सड़कें बंद उधर, पटारना में मृतक की पहचान शारदा देवी के तौर पर हुई, जबकि लीलू देवी की तलाश जारी है। कुल्लू के पटारना में कृष्ण चन्द, जय सिंह और धर्मवीर के मकान क्षतिग्रस्त हुए है। SDM आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया चारों ओर सड़कें बंद होने से मौके पर ही पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। भारी बारिश के बाद NH 305 सैंज-लुहरी समेत आनी की अधिकांश सड़कें आज फिर से बंद हो गई है। स्विफ्ट कार नाले में बही कुल्लू के छनौट नाला में बाढ़ के बाद सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार नाले में बह गई। लैंडस्लाइड और बाढ़ से क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां देखे आनी में बारिश से नुकसान की PHOTOS…